मध्य प्रदेश:- मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक महिला के साथ न सिर्फ दुष्कर्म किया गया, बल्कि उसे इस कदर प्रताड़ित किया गया कि इंसानियत भी शर्मसार हो जाए। पोस्टमार्टम करने वाली डॉक्टर ने खुलासा किया कि जब पीड़िता का शव अस्पताल लाया गया, तो उसकी आंतें शरीर से बाहर थीं – यह दृश्य बेहद भयावह था।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तेजी से कार्रवाई की है और दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। अब यह मामला पूरे प्रदेश में सनसनी का कारण बन गया है।