लखनऊ (उत्तर प्रदेश): मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए आईएएस अधिकारी अभिषेक प्रकाश को निलंबित कर दिया है। उन पर डिफेंस कॉरिडोर प्रोजेक्ट के लिए भूमि अधिग्रहण में अनियमितताओं का आरोप है। अभिषेक प्रकाश इससे पहले लखनऊ के जिलाधिकारी रह चुके हैं।
सरकार ने यह कदम भ्रष्टाचार पर अपनी ज़ीरो टॉलरेंस नीति के तहत उठाया है। इस मामले की जांच जारी है और अन्य संबंधित अधिकारियों पर भी कार्रवाई हो सकती है। अधिक जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहें।