बिहार:- बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है इस भर्ती अभियान के तहत कुल 19,838 पदों पर भर्ती की जाएगी। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 18 मार्च से शुरू होगी और 18 अप्रैल तक चलेगी।
बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025: महत्वपूर्ण तिथियां
-अधिसूचना जारी होने की तिथि: 11 मार्च 2025
-रजिस्ट्रेशन शुरू होने की तिथि: 18 मार्च 2025
-रजिस्ट्रेशन समाप्त होने की तिथि: 18 अप्रैल 2025
बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025: पात्रता मानदंड
-आयु सीमा: 18 से 25 वर्ष
-शैक्षिक योग्यता: 10+2 या समकक्ष योग्यता
बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025: चयन प्रक्रिया
-लिखित परीक्षा: 100 अंकों की लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी।
-शारीरिक दक्षता परीक्षण: लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा।
बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025: आवेदन शुल्क
-सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस: 675 रुपये
-एससी/एसटी/महिला: 180 रुपये
बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025: रिक्त पदों का विवरण
-कुल रिक्त पद: 19,838
-महिलाओं के लिए आरक्षित पद: 6,717
-स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों के लिए आरक्षित पद: 397