मुंबई (महाराष्ट्र): फायर विभाग के अधिकारी के मुताबिक आग की यह घटना मस्जिद बंदर इलाके के पन्न अली मेंशन की है। आग ग्राउंड फ्लोर स्थित बिजली मीटर में लगने के बाद पूरी इमारत में फैल गई।
दोनों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दम घुटने से मरने वाली दो महिलाओं में से एक 30 साल की साजिया आलम शेख और दूसरी 42 वर्षीय सबीला खातून शेख की मौत हो गई। आग की इसी घटना में 20 साल के करीम शेख और 22 साल की महिला शाहीन शेख बुरी तरह से घायल हो गए. दोनों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।
ग्राउंड फ्लोर पर मीटर में आग
जानकारी के अनुसार दक्षिण मुंबई के मस्जिद बंदर इलाके में स्थित पन्ना अली मेंशन इमारत में सुबह छह बजकर 11 मिनट पर आग लग गई। अधिकारी ने कहा कि आग भवन के ग्राउंड फ्लोर पर मीटर और तारों में लगी। इस दौरान प्रथम तल पर मौजूद 2 महिलाओं के हाथ-पैरों में चोटें आईं तथा आग लगने से हुए धुएं के कारण उनका दम घुटने लगा।
3 लोगों की हालत स्थिर
अधिकारी ने बताया कि इस घटना में सिजिया आलम शेख (30) और सबीला खातून शेख (42) की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि करीम शेख (20), साजिया आलम शेख (30) और शाहीन शेख (22) को सांस लेने में दिक्कत के कारण सरकारी जे जे अस्पताल ले जाया गया और उनकी हालत स्थिर बताई गई है। अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब साढ़े छह बजे तक आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने का पक्का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।