Dastak Hindustan

हर्षवर्धन बने नए प्रदेश अध्यक्ष ! नाना पटोल ने स्वीकार किया इस्तीफ़ा

महाराष्ट्र : नागपुर में विधानसभा चुनावों में करारी हार के बाद, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने दिया गया इस्तीफा लंबे समय के बाद स्वीकार कर लिया गया है। उनकी जगह विदर्भ के बुलढाणा के पूर्व विधायक हर्षवर्धन सपकाल की नियुक्ति की गई। अब तक पूर्व विदर्भ में रहने वाले प्रदेश अध्यक्ष पद पश्चिम विदर्भ की ओर बढ़ेगा।

हर्षवर्धन सपकाल को राहुल गांधी का करीबी माना जाता है। यह बदलाव कांग्रेस पार्टी के लिए एक नई दिशा की ओर बढ़ने का संकेत दे सकता है।

हर्षवर्धन रह चुके हैं विधायक

वह 2014 से 2019 के बीच बुलढाणा से विधायक रहे। इस अवधि के दौरान, उन्होंने निर्वाचन क्षेत्र में जल संरक्षण प्रबंधन परियोजना लागू की। प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में विजय वडेट्टीवार का नाम भी शामिल था, लेकिन यह माना जा रहा है राहुज गांधी से नजदीकी रखने वाले हर्षवर्धन सपकाल के नाम पर पार्टी आलाकमान ने मुहर लगा दी है। सपकाल का नाम का ऐलान जल्द हो सकता है। हर्षवर्धन सपकाल की उम्र अभी 57 साल है। उन्होंने ग्रेजुएशन तक पढ़ाई की है। महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष के बाद मुंबई को भी नया अध्यक्ष मिल सकता है अभी वहां पर वर्षा गायकवाड़ के हाथों में जिम्मेदारी है। वह विधायक से सांसद बन चुकी हैं। तो वहीं दूसरी उनकी विधायक वाली सीट से उनकी बहन ज्योति गायकवाड़ जीती हैं।

कांग्रेस ने ओडिशा में पूर्व मंत्री भक्त चरण दास का प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपने के बाद महाराष्ट्र के नए चीफ का तय कर लिया है। पार्टी ने विधानसभा चुनावों में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद नाना पटोले की तरफ से दिए गए इस्तीफे को मंजूर कर लिया है। सूत्रों की मानें तो पार्टी अगले कुछ दिनों में नए अध्यक्ष के नाम की घोषणा कर सकती है। नाना पटोले के उत्तराधिकारी के तौर पर बुलढाणा से आने वाले हर्षवर्धन सपकाल का नाम तय माना जा रहा है। अगर हर्षवर्धन पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष बनते हैं तो यह पद विदर्भ के नेता के पास ही रहेगा। हर्षवर्धन पश्चिमी विदर्भ क्षेत्र से आते हैं। उन्हें राहुल गांधी का करीबी माना जाता है।

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *