बलूचिस्तान (पकिस्तान): पाकिस्तान के बलूचिस्तान में दो हिंदुओं की गोली मारकर हत्या कर दी गई। संदिग्ध आतंकियों के हमले में एक अन्य हिंदू नागरिक घायल हो गया है।पाकिस्तान की पुलिस ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि हरिलाल और मोतीलाल नाम के दो हिंदुओं की सोमवार शाम को एक हमले में गोलीमारकर हत्या कर दी गई जबकि एक अन्य हिंदू शेरोमल घायल हो गया है।
व्यापार विवाद या आतंकवादी हमला?
एक अन्य अधिकारी ने आशंका जताई कि यह घटना किसी व्यापारिक विवाद का परिणाम हो सकती है। क्योंकि मारे गए लोग संपन्न व्यापारी थे। हालांकि बलूचिस्तान में उग्रवादी समूह अक्सर सुरक्षा बलों और चीनी नागरिकों को निशाना बनाते हैं। लेकिन अल्पसंख्यक समुदाय के खिलाफ इस तरह की हिंसा दुर्लभ है। बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने इस घटना की कड़ी निंदा की और पुलिस को जिम्मेदार लोगों की तत्काल गिरफ्तारी का आदेश दिया।