नई दिल्ली:- दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने रविवार को अपनी चौथी लिस्ट जारी करते हुए सभी 70 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इनमें नई दिल्ली सीट पर खास ध्यान केंद्रित है जहां दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भाजपा के नेता परवेश साहिब सिंह और कांग्रेस के उम्मीदवार संदीप दीक्षित के बीच तगड़ा मुकाबला होने वाला है।
नई दिल्ली सीट दिल्ली का राजनीतिक केंद्र मानी जाती है जहां पिछले चुनावों में केजरीवाल ने शानदार जीत हासिल की थी। इस बार भी उन्हें भाजपा और कांग्रेस के नेताओं से चुनौती मिल रही है। परवेश साहिब सिंह, जो दिल्ली भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं.पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे साहिब सिंह वर्मा के बेटे हैं। वहीं कांग्रेस के संदीप दीक्षित जो पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बेटे हैं भी इस सीट पर अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
राजनीतिक हलकों में इस मुकाबले को एक दिलचस्प त्रिकोणीय संघर्ष के रूप में देखा जा रहा है क्योंकि तीनों दलों के बीच कट्टर प्रतिस्पर्धा है। नई दिल्ली सीट को दिल्ली की राजनीतिक दृष्टि से सबसे अहम सीटों में से एक माना जाता है और यह चुनाव दिल्ली की सत्ता के समीकरण को भी प्रभावित कर सकता है। इस सीट पर होने वाले मुकाबले में केजरीवाल का लक्ष्य अपने कामकाजी कार्यकाल को जनता के बीच साबित करना है वहीं भाजपा और कांग्रेस भी अपनी तरफ से पूरी ताकत लगा रहे हैं।