नई दिल्ली:- दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में समाजवादी पार्टी (सपा) ने बड़ा राजनीतिक निर्णय लेते हुए उम्मीदवार नहीं उतारने का ऐलान किया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आम आदमी पार्टी (आप) को बिना शर्त समर्थन देने की घोषणा की। इससे चुनावी समीकरणों पर बड़ा असर पड़ने की संभावना है।
आप के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर नई दिल्ली सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी की है। वहीं दिल्ली की वर्तमान मुख्यमंत्री आतिशी कालकाजी सीट से चुनावी मैदान में हैं।
आप के प्रमुख उम्मीदवार और उनकी सीटें
आम आदमी पार्टी ने 70 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं। इनमें कई बड़े नाम शामिल हैं:
• मालवीय नगर – सोमनाथ भारती
•ग्रेटर कैलाश – सौरभ भारद्वाज
• बाबरपुर – गोपाल राय
• तिलक नगर – जरनैल सिंह
• शकूर बस्ती – सत्येंद्र कुमार जैन
• सुल्तानपुर माजरा – मुकेश कुमार अहलावत
• नांगलोई जाट – रघुविंदर शौकीन
• सदर बाजार – सोम दत्त
• जंगपुरा – मनीष सिसोदिया
• चुनाव पर सपा के समर्थन का असर
सपा द्वारा आप को समर्थन देने के बाद दिल्ली चुनाव में आप के पक्ष में माहौल बनने की संभावना है। सपा की यह रणनीति बीजेपी और कांग्रेस के लिए चुनौती बन सकती है।
सपा द्वारा आप को समर्थन देने के बाद दिल्ली चुनाव में आप के पक्ष में माहौल बनने की संभावना है। सपा की यह रणनीति बीजेपी और कांग्रेस के लिए चुनौती बन सकती है।
दिल्ली की प्रमुख सीटों पर सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी, बीजेपी और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबले की संभावना है। आप का सारा ध्यान विकास कार्यों और जनहित योजनाओं के आधार पर वोट जुटाने पर है। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में किस पार्टी को जीत मिलेगी, यह देखना दिलचस्प होगा।