Dastak Hindustan

मुंबई में नई महायुति सरकार की शुरुआत, आज होगा ऐतिहासिक शपथ ग्रहण

महाराष्ट्र (मुंबई):- महाराष्ट्र में महायुति की नई सरकार बनने का रास्ता साफ हो गया है। भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस को बुधवार को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया। इसके बाद यह स्पष्ट हो गया कि वह महाराष्ट्र के तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। फडणवीस 5 दिसंबर 2024 को दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

महायुति के तीन प्रमुख नेता – देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजित पवार – एक ही कार में राजभवन पहुंचे। उन्होंने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। महायुति में भाजपा शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शामिल हैं।

विधायक दल के नेता चुने जाने के बाद फडणवीस ने कहा कि मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के पद केवल तकनीकी हैं। उन्होंने कहा हम सब मिलकर महाराष्ट्र के विकास के लिए काम करेंगे। हमारी असली चुनौती जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने की है।

फडणवीस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए कहा मोदी जी ने मुझ पर जो भरोसा जताया है मैं उसके लिए उनका धन्यवाद करता हूं। हमारे गठबंधन ने विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत हासिल किया है। अब हमारी जिम्मेदारी है कि हम पहले से भी अधिक मेहनत करें।

शपथ ग्रहण समारोह दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में होगा जहां बड़ी संख्या में समर्थकों के शामिल होने की संभावना है। महाराष्ट्र की नई सरकार के गठन के साथ ही राज्य में महायुति का शासन शुरू होगा।

फडणवीस ने कहा पिछले ढाई साल में विपक्ष में रहते हुए भी हमारा एक भी विधायक साथ नहीं छोड़ा। अब हमारी जिम्मेदारी है कि हम जनता के विश्वास पर खरे उतरें। मोदी हैं तो मुमकिन है और हम सब मिलकर एक सुरक्षित और समृद्ध महाराष्ट्र बनाएंगे।महायुति सरकार के मंत्रिमंडल के नामों को लेकर चर्चा जारी है। फडणवीस ने कहा कि मंत्रिमंडल गठन पर आगामी बैठकों में फैसला लिया जाएगा।

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *