सोनभद्र (उत्तर प्रदेश):- लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के चलते घोरावल उप जिला अधिकारी राजेश कुमार सिंह एवं तहसीलदार नटवरलालके नेतृत्व में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण करते हुए क्षेत्र में जन एवं धन तथा फसलों के क्षतिपूर्ति का आकलन का पूरा रिपोर्ट देने हेतु तहसील प्रशासन के साथ निरीक्षण किया और 24 घंटे के अंदर नुकसान के आंकड़ों को सुबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ को भेज दिया जाएगा।
तहसील प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के अंतर्गत झकाही, उचका, किगरीं, बारीमहेवा, रानीतारा, छोटकापुर, सहित आधा दर्जन गांव का निरीक्षण किया। मुख्खाफाल एवं रिठठी बांध के फाटक को खोलने के लिए जिलाधिकारी बी सिंह ने भी सिंचाई विभाग के एक्स ई एन को आदेशित कर दिया है। उप जिला अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि जब तक पानी खेतों से निकल नहीं जाएगा तब तक फसलों के नुकसान की क्षति का आकलन करना संभव नहीं है। इन्होंने बताया कि क्षेत्र में कुल 27 मकान की आंशिक क्षति की रिपोर्ट प्रशासन को भेज दिया गया है।
जैसे ही क्षेत्र से पानी निकल जाएगा राजस्व विभाग की टीम फसलों की क्षति का आंकलन की रिपोर्ट तहसील प्रशासन को प्रस्तुत करेगी। जिसकी सूचना सुबह के मुख्यमंत्री कार्यालय को अभिलंब अवगत करा दिया जाएगा। तहसील प्रशासन के टीम में कानून को मटरू लाल, लेखपाल अमित कुमार शुक्ला,गौरव सिंह चंदेल, अजय विक्रम देव सिंह इत्यादि लोग शामिल रहे।