ढाका (बांग्लादेश):- बांग्लादेश से एक हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो प्रसिद्ध कॉक्स बाजार का है जहां चौंकाने वाली घटना ने सभी को हैरान कर दिया। वीडियो में दावा किया गया है कि जमात-ए- इस्लामी की छात्र शाखा इस्लामी छत्रशिबिर के सदस्य रूढ़िवादी इस्लामी ड्रेस कोड का पालन नहीं करने वाली महिलाओं को निशाना बना रही है।
पुरुषों की भीड़ महिलाओं को पीट रही है उन्हें डंडे से मार रही है। और तो और एक वीडियो में कुछ लोगों की भीड़ एक महिला को उठक-बैठक करा रहे है।
फारोकुल इस्लाम, जिसे शिबिर के कैडर के रूप में पहचाना जाता है, कथित तौर पर अकेले पाए जाने पर या बुर्का या हिजाब न पहनने वाली महिलाओं पर छड़ी से हमला कर रहा है, जिससे पूरे देश में आक्रोश फैल रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वायरल हुए वीडियो में कई महिलाओं को निशाना बनाते हुए देखा जा सकता है, जिसमें एक महिला को पीटा गया और दूसरी को उठक-बैठक कराई गई।