रामपुर (उत्तर प्रदेश):- पुलिस का बढ़ता दबाव देखते हुए साजिद ने पीड़िता को अपने पार्टनर मुदस्सिर सौंप दिया और खुद फरार हो गया। पुलिस ने पीड़िता को मुदस्सिर की गाड़ी से बरामद कर लिया।
उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में एक नाबालिग लड़की से अपहरण और रेप का मामला सामने आया है। रेप का आरोप साजिद पाशा और मुदस्सिर पर लगा है जो जिले के एक नामी अस्पताल का संचालक है। शुक्रवार (31 अगस्त, 2024) पीड़िता का अपहरण कोचिंग कराने के बहाने किया गया था। 5 दिनों बाद लड़की को थार गाड़ी से बरामद किया गया था। पुलिस ने इस मामले में मुदस्सिर को गिरफ्तार कर लिया है जबकि फरार साजिद पर 25 हजार का इनामी घोषित किया गया है। साजिद पाशा के अस्पताल को सील कर दिया गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह घटना रामपुर के स्वार थाना क्षेत्र की है। यहाँ का रहने वाला साजिद पाशा ग्रीन सिटी नाम का अस्पताल चलाता है। साजिद पर आरोप है कि उसने 31 अगस्त को कक्षा 11 की एक नाबालिग छात्रा को कोचिंग के बहाने अपने पास बुलवाया था। यहाँ उसने थोड़ी दूर पर और छात्राएँ होने का झाँसा दे कर पीड़िता को विश्वास में लिया और अपनी थार गाड़ी में बिठा लिया। हालाँकि, आगे कोई भी छात्रा नहीं थी और आरोपित ने पीड़िता का अपहरण कर लिया।
बताया जा रहा है कि साजिद पाशा यहाँ से पीड़िता को अपने साथ ले कर उत्तराखंड के रामनगर स्थित एक रिजॉर्ट ने ले गया था। यहाँ बंधक बना कर पीड़िता से 3 दिनों तक रेप किया। इसके बाद पीड़िता को हल्द्वानी और रुद्रपुर ले जा कर बलात्कार किया गया।