Dastak Hindustan

रणधीर सिंह बने ओसीए के अध्यक्ष चुने जाने वाले पहले भारतीय

नई दिल्ली :- अनुभवी स्पोर्ट्स एडमिनिस्ट्रेटर रणधीर सिंह एशियाई ओलंपिक परिषद (ओसीए) के अध्यक्ष चुने जाने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्हें रविवार को इस संस्था की 44वीं आम सभा के दौरान ये महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। पद के लिए एकमात्र योग्य उम्मीदवार थे। उनका कार्यकाल 2024 से 2028 तक रहेगा।

77 साले के सिंह का चयन सर्वसम्मति से किया गया। वे 2021 से ओसीए के कार्यवाहक अध्यक्ष थे। उन्होंने कुवैत के शेख अहमद अल-फहद अल-सबा की जगह ली है, जिन पर नैतिकता के उल्लंघन की वजह से इस साल मई में खेल प्रशासन से 15 साल का प्रतिबंध लगा दिया गया था।

भारतीय और एशियाई खेल संस्थाओं में कई प्रशासनिक पदों पर रहे रणधीर को खेल मंत्री मनसुख मांडविया और एशिया के सभी 45 देशों के टॉप स्पोर्ट्स एडमिनिस्ट्रेटरों की मौजदूगी में आधिकारिक तौर पर ओसीए का अध्यक्ष चुना गया।

रणधीर पंजाब के पटियाला के रहने वाले हैं और उनका परिवार शुरू से खेलों से जुड़ा रहा है। उनके चाचा महाराजा यादवेंद्र सिंह भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलते थे और अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के सदस्य थे। उनके पिता भलिंदर सिंह क्रिकेटर थे। वे 1947 और 1992 के बीच आईओसी सदस्य रहे थे। रणधीर भी 2001 से 2014 तक आईओसी के सदस्य रहे थे।

इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *