Dastak Hindustan

झारखंड में एक बार फिर दुष्कर्म की घटना आई सामने, चलती ट्रेन में की गई दुष्कर्म की कोशिश

रांची (झारखंड):- झारखंड में एक बार फिर दुष्कर्म की भयावह घटना सामने आई है। उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन में सफर कर रही एक दिव्यांग महिला के साथ शराब के नशे में एक पेंट्री कार के कर्मी ने जबरन दुष्कर्म की कोशिश की। मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला ओडिशा से उत्तर प्रदेश के लिए यात्रा कर रही थी। रात के 2 से 3 बजे के बीच कटक और जाजपुर के बीच पेंट्री कार के कर्मी रामजीत ने महिला को ट्रेन के बाथरूम में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास किया। बाथरूम से आ रही चीख-पुकार सुनकर ट्रेन में सफर कर रहे दो युवकों ने बाथरूम का दरवाजा खोला और महिला को आरोपी से बचाया।

चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने पर राजकीय रेल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवक के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। इस घटना ने ट्रेन यात्रा की सुरक्षा पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़ा कर दिया है।

इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *