Dastak Hindustan

हाथरस में सत्संग प्रांगण में भगदड़ मचने से 23 लोगों की हुई मौत

हाथरस (उत्तर प्रदेश):-  उत्तर प्रदेश के हाथरस में  भोले बाबा के सत्संग के दौरान भगदड़ मच गई। भगदड़ की वजह से इसमें 23 लोगों की मौत हो गई। वहीं 100 से अधिक भक्त घायल बताए जा रहे हैं। इसमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। घायलों को एटा के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया गया कि सिंगरामऊ कोतवाली क्षेत्र के फुलराई गांव में भोले बाबा के प्रवचन का आयोजन किया गया था। सत्संग प्रांगण में ज्यादा भीड़ और गर्मी अधिक होने के कारण पहले कई भक्त बेहोश होने लगे। जैसे ही यह खबर बाकी लोगों में फैली तो पंडाल में भगदड़ मच गई। इसके चलते कई श्रद्धालु दब गए। जिसके चलते कई लोगों की मौत हो गई। पुलिस मौके पर मौजूद हैं और स्थित पर काबू पाने की कोशिश कर रही है।

ऐसी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *