Dastak Hindustan

नाइजीरिया में हुआ आत्मघाती हमला, 18 की मौत 42 हुए घायल

नाइजीरिया:- नाइजीरिया की सड़कों पर एक बार फिर से मातम पसर गया है। यहां लगातार आत्मघाती हमले हुए हैं। पहला हमला पूर्वोत्तर राज्य बोर्नो में हुआ है। वहीं दूसरा आत्मघाती हमला बॉर्डर इलाका कैमरून में हुआ है। इस हमले में 18 लोगों की जान चली गई। 42 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। शनिवार को पूर्वोत्तर नाइजीरिया के ग्वोजा (Gwoza) शहर में तीन सिलसिलेवार धमाके हुए। इन सुसाइड बॉम्बर में एक महिला भी शामिल थी। महिला अपनी पीठ पर बच्चे को बांधे हुए थी। तभी उसने एक विवाह समारोह के बीच जाकर खुद को विस्फोट से उड़ा लिया।

 

 

अस्पताल समेत अंतिम संस्कार स्थल पर भी धमाका

अधिकारियों ने बताया कि कैमरून के सीमावर्ती शहर में हुए आत्मघाती हमलों में एक अस्पताल को भी निशाना बनाया गया। साथ ही अंतिम संस्कार वाली जगह पर भी आत्मघाती विस्फोट किया गया है।

 

 

मरने वालों में बच्चे और गर्भवती महिलाएं भी शामिल

बोर्नो राज्य के आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी (SEMA) ने बताया कि हमलों में कम से कम 18 लोग मारे गए और 42 अन्य घायल हो गए हैं। एजेंसी के प्रमुख बार्किंडो सैदु ने कहा कि मरने वालों में बच्चे, पुरुष, महिलाएं और गर्भवती महिलाएं भी शामिल हैं। सैदु ने कहा कि 19 गंभीर रूप से घायल लोगों को क्षेत्रीय राजधानी मैदुगुरी ले जाया गया है, बाकियों का इलाज स्थानीय स्तर पर चल रहा है।

 

 

सुरक्षा चौकी पर भी किया हमला

ग्वोजा में सेना की सहायता करने वाले मिलिशिया के एक सदस्य ने बताया कि सुरक्षा चौकी पर हुए एक अन्य हमले में उसके दो साथी और एक सैनिक भी मारे गए हैं। हालांकि, एजेंसी के अधिकारियों ने मरने की संख्या की पुष्टि नहीं की है।

 

 

जब बोको हराम के आतंकियों ने शहर में किया कब्जा

बता दें कि बोको हराम (Boko Haram) के आतंकवादियों ने 2014 में ग्वोजा शहर पर कब्जा कर लिया था। 2015 में चाडियन (Chadian) सेना की मदद से नाइजीरियाई सेना ने इस शहर पर पुनः कब्जा कर लिया था, लेकिन तब से बोको हराम के आतंकी शहर के पास के पहाड़ी इलाकों से हमले जारी रखे हुए हैं।

 

ऐसी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *