Dastak Hindustan

मोहम्मद रिजवान अंतरराष्ट्रीय टी20 में सबसे तेज 3000 हजार रन पूरे करने वाले खिलाड़ी बने

न्यूयॉर्क:- पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने कनाडा के खिलाफ मैच खेलते हुए अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। रिजवान बतौर ओपनर अंतरराष्ट्रीय टी20 में सबसे तेज 3000 हजार रन पूरे करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

 

 

रिजवान ने ये उपलब्धि 71वीं बार पाकिस्तान के लिए पारी की शुरुआत करते हुए हासिल की। उन्होंने इस मामले में न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर मार्टिन गप्टिल और भारत के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया। रिजवान ने 53 गेंद में 53 रन की नाबाद मैच जिताऊ पारी खेली और टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे धीमा अर्धशतक भी अपने नाम कर लिया। उन्होंने 52 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया।

 

 

71 पारियों में  बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

मार्टिन गप्टिल को बतौर ओपनर अंतरराष्ट्रीय टी20 में 3 हजार रन पूरे करने के लिए 95 और रोहित शर्मा को 97 पारियां खेलनी पड़ी थीं। लेकिन रिजवान ने दोनों को बड़े अंतर से पछाड़ते हुए महज 71 पारियों में ये उपलब्धि हासिल कर ली। रिजवान ने गप्टिल को 24 और रोहित शर्मा को 26 पारी के अंतर से पीछे छोड़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

 

मोहम्मद रिजवान के बतौर ओपनर ऐसा है रिकॉर्ड

मोहम्मद रिजवान ने करियर के 101 मैच की 71 पारियों में पाकिस्तान के लिए पारी की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने 3044* रन 53.94 के औसत और लगभग 129 के स्ट्राइकरेट से बनाए हैं। जिसमें एक शतक और एक शतक और 29 अर्धशतक जड़े हैं। नाबाद 104 उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है।

 

ऐसी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *