लोकसभा चुनाव:- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ में एक मतदान केंद्र पर मतदान किया। गोरखपुर सीट पर भाजपा के रवि किशन, सपा की काजल निषाद और बसपा के जावेद अशरफ के बीच मुकाबला है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “लोकतंत्र के महापर्व लोकसभा चुनाव 2024 के अंतिम चरण में आज उत्तर प्रदेश की 13 सीटों पर मतदान हो रहा है। पिछले 2.5 महीने से अधिक समय से देश के अंदर आम जन की अकांक्षाओं को पूरा करने के लिए जनता जनार्दन की अपेक्षा के अनुरूप विभिन्न दलों ने जनता के सामने अपने-अपने मुद्दे रखे। अपनी सरकारों के समय के कार्य को रखें। आज 57 सीटों पर मतदान हो रहा है। मौसम की विपरीत परिस्थितियों के बावजूद मतदाताओं ने जो उत्साह दिखाया है। मैं उनका आभार व्यक्त करता हूं।”
जे.पी. नड्डा ने किया मतदान
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने बिलासपुर में एक मतदान केंद्र पर मतदान किया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने वोट डालने के बाद कहा, “आज मुझे अपने पैतृक गांव विजयपुर में अपने बूथ पर आकर वोट सबसे पहला वोट करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। सशक्त भारत के लिए, सक्षम भारत के लिए और आत्मनिर्भर भारत के लिए सभी मतदाता अपने मतदान का इस्तेमाल करें। प्रजातंत्र को मजबूत बनाएं। विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में अपना योगदान करें।