Dastak Hindustan

अस्पतालों में आज रेजीडेंट डॉक्टर हड़ताल पर

दिल्ली(उत्तर प्रदेश):-NEET PG 2021 की काउंसलिंग में देरी को लेकर आज देश की राजधानी दिल्ली के सभी अस्पतालों में शुक्रवार से डॉक्टर हड़ताल पर रहेंगे | इसके साथ ही बीते गुरुवार को सफदरजंग सहित अलग-अलग अस्पतालों के रेजीडेंट डॉक्टरों ने समर्थन देते हुए स्वास्थ्य सेवाओं में शामिल नहीं होने की घोषणा की है| वहीं डॉक्टरों के अनुसार अस्पतालों में ओपीडी सेवाएं बंद रहेंगी|इसके चलते अस्पतालों में मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है|दरअसल बीते दिन फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने बंद की घोषणा की थी| जिसके बाद सफदरगंज अस्पताल आरएमएल समेत अन्य अस्पतालों के डॉक्टरों ने आज ओपीडी में मरीजों के इलाज नहीं करने का फैसला लिया था| मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के अलावा DDU लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज, आरएमएल अस्पताल, लोकनायक, जीटीबी सहित कई अस्पतालों में हड़ताल होने की पुष्टि हो चुकी है |जबकि कुछ अस्पतालों में RDA ने देर रात तक फैसला नहीं लिया है|लेकिन FORDA के अनुसार सभी सरकारी अस्पतालों में कार्यरत रेजीडेंट डॉक्टर हड़ताल के समर्थन में हैं|

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *