श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर):- अखनूर के पास एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बचाव अभियान जारी है। घटना में अब तक 15 लोगों की मौत हो गई। और 15 लोग घायल हुए हैं।
परिवहन आयुक्त राजिंदर सिंह तारा ने कहा, “बस शिव खोड़ी की ओर जा रही थी। यहां कट बहुत सामान्य है, यहां कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए थी लेकिन शायद ड्राइवर को नींद आ गई थी। बस मुड़ने के बजाय सीधे चली गई और फिर नीचे गिर गई। इस दुर्घटना में करीब 15 लोग की मृत्यु हुई है और करीब 15 लोग घायल हुए हैं। घायलों को अखनूर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है और जिनकी हालत गंभीर है, उन्हें जम्मू रेफर किया जा रहा है।”