टेक न्यूज डेस्क :-ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के लिए यह यूजर्स की पहली पसंद बन गया था। अगर आपने भी अपने स्मार्टफोन में गूगल पे ऐप इंस्टॉल किया है तो आपके लिए बेहद जरूरी खबर है। गूगल पे सेवा 4 जून के बाद बंद होने जा रही है। गूगल 4 जून 2024 से गूगलपे बंद करने जा रहा है। इस खबर से ऑनलाइन ट्रांजैक्शन करने वाले यूजर्स की टेंशन बढ़ गई है। Gpay बंद होने वाली ये खबर सच है। इसकी पुष्टि खुद गूगल ने की है. आइए आपको बताते हैं कि गूगल के इस फैसले से किन देशों पर असर पड़ने वाला है।
अब गूगल पे सिर्फ इन देशों में ही काम करेगा
आपको बता दें कि 4 जून के बाद गूगल पे ऐप सिर्फ भारत और सिंगापुर में ही काम करेगा। वहीं दूसरे देशों में इसकी सेवा पूरी तरह से बंद कर दी जाएगी. कंपनी के मुताबिक, सभी यूजर्स को गूगल वॉलेट में ट्रांसफर कर दिया जाएगा। इस तारीख के बाद गूगल पे अमेरिका में पूरी तरह से बेकार हो जाएगा।
अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें