रामगढ़, (झारखंड):- असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने कहा, “अगर झारखंड को सुशासन मिले तो झारखंड भारत का नंबर 1 प्रदेश बन सकता है लेकिन झारखंड को क्या मिल रहा है? JMM ने झारखंड को एक ही चीज़ में मशहूर कर दिया, पूरे देश में भ्रष्टाचार को लेकर आज झारखंड नंबर 1 पर है। ED किसी मंत्री के सहायक के घर भी जाती तो वहां भी 37 करोड़ रुपये नकदी बरामद कर लेती है।”
पीएम मोदी खुद OBC वर्ग से आते हैं। भाजपा 10 साल से सरकार में रही है। हमारी सरकार आरक्षण को और शक्ति देने के लिए काम कर रही है। कांग्रेस SC, ST और OBC आरक्षण खत्म करना चाहती है और उनके जगह में मुसलमानों को आरक्षण देना चाहती है, जिसकी शुरुआत वे कर्नाटक में कर चुके हैं।