नई दिल्ली:- अब भारत वर्ल्ड की चौथी सबसे बड़ी इकोनॉमी (Economy) बनने के लिए तैयार है। ये दावा G-20 के शेरपा और नीति आयोग के पूर्व CEO अमिताभ कांत ने किया है।
अमिताभ कांत के मुताबिक अगले साल भारत जापान को पीछे छोड़कर 5वें से चौथे नंबर पर आ जाएगा। फिलहाल भारत की GDP का आकार अमेरिका, चीन, जर्मनी और जापान के बाद 5वें स्थान पर है।
साल 2022 में भारत की इकोनॉमी ब्रिटेन से आगे निकलकर दुनिया की टॉप-5 अर्थव्यवस्थाओं में शुमार हो गई थी। जबकि करीब एक दशक पहले तक भारतीय GDP दुनिया में 11वीं सबसे बड़ी थी। फिलहाल भारत की जीडीपी करीब 3.7 ट्रिलियन डॉलर होने का अनुमान है।
अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें