Dastak Hindustan

आज अदा शर्मा का 32वां जन्मदिन, ‘द केरला स्टोरी’ से मिली पहचान

मुम्बई:-  द केरला स्टोरी (2023) के हिट होने के बाद चर्चा में आई अदा शर्मा अब सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहने लगीं हैं और आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं।

अदा शर्मा फिल्मों के साथ-साथ वेब सीरीज पर भी राज कर रही हैं। इस साल अदा शर्मा अपना 32वां जन्मदिन मनाएंगी और उम्र के इस पड़ाव में एक्ट्रेस काफी मशहूर हो गई हैं। 11 मई 1992 को मुंबई में जन्मी अदा शर्मा एक तमिल ब्राह्मण परिवार से हैं। उनके पिता एसएल शर्मा इंडियन मर्चेंट नेवी के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। उनकी मां शीला शर्मा एक क्लासिकल डांसर और योगा ट्रेनर हैं। आइए आपको बताते हैं कि अदा शर्मा कितनी पढ़ी-लिखी हैं और उनके पास कितनी संपत्ति है।

अदा शर्मा कितनी पढ़ी-लिखी हैं?

अदा शर्मा की प्रारंभिक शिक्षा मुंबई के बांद्रा इलाके के एक कॉन्वेंट स्कूल में हुई। यहां 10वीं क्लास तक पढ़ाई करने के बाद उन्होंने तय कर लिया था कि उन्हें एक्ट्रेस बनना है। उनके माता-पिता ने उनके सामने शर्त रखी कि कम से कम उन्हें अपनी पढ़ाई पूरी करनी होगी। हालाँकि, अदा शर्मा ने अपनी पढ़ाई 12वीं तक ही पूरी की और इसके आगे की पढ़ाई नहीं की। अदा शर्मा एक जिमनास्ट हैं। तीन साल की उम्र में नृत्य करना शुरू किया। अदा ने नटराज गोपी कृष्ण कथक डांस अकादमी, मुंबई से कथक में स्नातक किया है। साल्सा सीखने के लिए अदा 4 महीने के लिए अमेरिका चली गईं और इसके साथ ही वह अलग-अलग तरह के डांस भी जानती हैं। डांस के अलावा अदा मार्शल आर्ट भी जानती हैं।

अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *