अनकापल्ले आंध्र प्रदेश:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के अनकापल्ले में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “केंद्र की NDA सरकार आंध्र प्रदेश के युवाओं के लिए काम कर रही है। यहां IIT तिरुपति जैसे संस्थान बनाए गए हैं। विशाखापटनम IIM की स्थापना हुई है, यहां युवाओं के लिए पेट्रोलियम यूनिवर्सिटी खोली गई है।”
अगर केंद्र सरकार आंध्र प्रदेश में इतना काम कर सकती है तो YSR कांग्रेस की सरकार क्यों नहीं कर सकती। भाजपा का मंत्र है- विकास, विकास और विकास जबकि YSR कांग्रेस का मंत्र है- भ्रष्टाचार, भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचार। उत्तर आंध्र सुजला श्रावंती सिंचाई परियोजना यहां की कार्य संस्कृति का एक उदाहरण है। इस प्रोजेक्ट की शुरुआत वाईएस जगन मोहन रेड्डी के पिता वाईएसआर रेड्डी ने की थी। उन्होंने अपने पिता की राजनीतिक विरासत संभाली लेकिन अपने पिता द्वारा शुरू की गई परियोजनाओं को पूरा नहीं कर सके।
आज आंध्र प्रदेश के लोग कह रहे हैं कांग्रेस गई, YSR कांग्रेस आई लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। चाहे कांग्रेस हो या YSR कांग्रेस दोनों की एक ही पहचान है। इनकी पहचान है- बेलगाम भ्रष्टाचार और माफियाराज। कर्नाटक में कांग्रेस को कुर्सी मिली है तो वहां टैंकर माफिया, लैंड माफिया सरकार चला रहे हैं।