Dastak Hindustan

कांग्रेस जज़िया कर को लागू करना चाहती है- सीएम योगी

अशोक नगर (मध्य प्रदेश):-  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “आपने कांग्रेस का घोषणा पत्र देखा होगा। औरंगजेब ने एक कर लगाया था उसका नाम है जज़िया कर, आज कांग्रेस भी अपने घोषणा पत्र में जज़िया कर की बात करती है। ये जज़िया कर वही है जो उन्होंने विरासत टैक्स की बात की है। PM मोदी कहते हैं विरासत का सम्मान होना चाहिए। कांग्रेस अपने घोषणा पत्र में कहती है कि हम विरासत कर लगाएंगे। वे आपके पूर्वजों द्वारा अर्जित संपत्ति को ले लेंगे। कांग्रेस जज़िया कर को लागू करना चाहती है।”

चारो ओर एक ही स्वर है कि फिर एक बार मोदी सरकार और लोगों से पूछा जाता है कि मोदी सरकार क्यों चाहिए? तो लोग कहते हैं कि विकास के साथ-साथ सब कुछ होगा लेकिन ‘जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे’। यह संकल्प जो देश में दिख रहा है वो अभूतपूर्व है। आज भारत एक नया भारत है।

ऐसी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *