Dastak Hindustan

पीयूष गोयल ने राहुल गांधी को दी चुनौती, हिम्मत है तो बनारस में लड़के दिखाएं

मुंबई (महाराष्ट्र):- मुंबई में पीयूष गोयल ने प्रेस कांफ्रेंस की। केद्रीय मंत्री और मुंबई उत्तर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार पीयूष गोयल ने कहा, “मैं राहुल गांधी को चुनौती देना चाहूंगा और खुले दिल से स्वागत करूंगा कि वो मेरे क्षेत्र में आए और उत्तर मुंबई से लड़े। वो उत्तर मुंबई, अमेठी, बनारस में लड़े। हिम्मत है तो बनारस में लड़के दिखाई। कोई भी चुनाव क्षेत्र से लड़ना चाहते हैं तो वह लड़े।”

उन्होंने आगे कहा,” हम उनका स्वागत करते हैं मुझे लगता है कि उन्हें 4-5 चुनाव क्षेत्र से लड़ना चाहिए। तो शायद एक जीत जाए क्योंकि वायनाड से तो वह हार ही रहे हैं और मेरी बहन स्मृति ईरानी इस बार उन्हें अमेठी से बुरी तरह हार दिलाएगी कि वो संसद में आ नहीं पाएंगे और जनता के बीच भी जा नहीं पाएंगे।”

ऐसी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *