इटावा (उत्तर प्रदेश):- कन्नौज से चुनाव लड़ने की अटकलों पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, “जब नॉमिनेशन होगा तब पता चलेगा। सवाल कन्नौज की ऐतिहासिक जीत का है। जनता ने मन बना लिया है कि इन्डिया (INDIA) गठबंधन भविष्य बनकर आ रहा है और बीजेपी इस चुनाव में इतिहास बन जाएगी।”
पहले चरण के बाद भाजपा की जो भाषा बदली है। जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल हो रहा है, चुनाव आयोग इस पर सख्ती करेगा। इनके भाषणों पर हार का रूझान दिखाई दे रहा है। अब मन की बात नहीं होगी, अब संविधान की बात होगी। संविधान बचेगा तो हमारे-आपके अधिकार बचेंगे। भाजपा के लोग संविधान को खत्म करना चाहते हैं। जो लोग संविधान बदलना चाहते हैं, उन्हें जनता इस बार बदल देगी।