प्रयागराज ( उत्तर प्रदेश):-पीड़ित परिवार के महिलाओं से प्रियंका कर रहीं है मुलाकात |कल एक ही परिवार के 4 लोगों की हुई थी हत्या | फाफामऊ कोतवाली के गोहरी गांव का यह मामला है |कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी शुक्रवार शाम उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के फाफामऊ स्थित गोहरी गांव पहुंचीं | जहां उन्होंने फूलचंद पासी के परिजनों से मुलाकात की. फूलचंद पासी समेत परिवार के 4 लोगों की नृशंस तरीके से हत्या कर दी गई थी |पड़ोस के ही सामंती गुंडों पर हत्या का आरोप है. पीड़ित परिवार की महिलाओं ने कांग्रेस महासचिव से अपनी पीड़ा साझा की और आरोप लगाया कि स्थानीय पुलिस ने ही गुंडों को संरक्षण दिया |प्रियंका गांधी ने यूपी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि आज संविधान दिवस है | इस देश में एक संविधान है | इस संविधान में ऐसी घटनाएं नहीं होनी चाहिए और घटना हो तो कार्रवाई होनी चाहिए | कैसे लगातार ऐसी घटनाएं होती जा रही हैं? फिर संविधान दिवस मनाने का क्या मतलब है? शासन-प्रशासन मदद नहीं कर रहा है | मैं जहां जहां जाती हूं | मुझे दिखता है कि उत्तर प्रदेश में महिलाओं, दलितों, किसानों और शोषितों के लिए न्याय नहीं है | सिर्फ उनके लिए न्याय है जिनकी सत्ता है |बड़े-बड़े उद्योगपतियों के लिए न्याय है |