नई दिल्ली:- पूर्व भाजपा नेता राम टहल चौधरी आगामी लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। पिछली बार 2019 के चुनाव में रामटहल चौधरी का टिकट कट गया था, जिसके बाद उन्होंने निर्दलीय ताल ठोकी थी, हालांकि वो सफल नहीं हो पाए। ऐसे में इस बार चौधरी ने कांग्रेस का साथ देंगे का पूरा मन बना लिया है।
राम टहल चौधरी के कांग्रेस पार्टी में शामिल होने पर झारखंड सरकार में मंत्री आलमगीर आलम ने कहा, ” उन्होंने यह नहीं कहा कि वह चुनाव लड़ना चाहते हैं। हालांकि, उन्होंने कांग्रेस पार्टी की विचारधारा का उल्लेख किया और वे राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से प्रभावित हैं।