सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी का लाभ उठाने की तैयारी में कांग्रेस पार्टी ? पंजाब की राजनीति समझ लीजिए ।
पंजाब रणनीति : पंजाब में कांग्रेस के नेताओं ने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तार को राइट बताते हुए उनकी आलोचना की है। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अरविंद केजरीवाल के नेताओं को ठग बताया और पार्टी को सबसे भ्रष्ट पार्टी भी कहा ।
चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी के प्रमुख और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद एक तरफ जहां राष्ट्रीय कांग्रेस नेतृत्व उनके साथ खड़ा है। वहीं पंजाब कांग्रेस के नेता सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी का लाभ उठाने में लग गए हैं। पंजाब में कांग्रेस नेताओं ने सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल पर जुबानी हमला बोला है। उन्होंने केजरीवाल की गिरफ्तारी को सही बताया है। कांग्रेस पार्टी के नेताओं का आरोप है कि आप भ्रष्ट हो गये है और विरोधियों को झूठे तरीके से फंसा रहे है। पंजाब में कांग्रेस के नेताओं का मानना है कि केजरीवाल की गिरफ्तारी से आम आदमी पार्टी की लोकप्रियता प्रभावित होगी। इससे कांग्रेस को फायदा होगा।
ऐसी ही अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें