ईटानगर (अरुणाचल प्रदेश):- कांग्रेस ने अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की। अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 19 अप्रैल को होगा। वहीं वोटों की गिनती 2 जून को होगी। यहां की विधानसभा का कार्यकाल 02 जून 2024 को समाप्त हो रहा है।
भाजपा अरुणाचल प्रदेश की सभी 60 विधानसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुकी है। इस बार पार्टी ने 16 नए चेहरों को मौका दिया है जबकि तीन मौजूदा मंत्रियों के टिकट काट दिए गए। मुख्यमंत्री पेमा खांडू मुक्तो सीट से चुनाव लड़ रहे हैं, जिसका वह वर्तमान सदन में प्रतिनिधित्व करते हैं।