Dastak Hindustan

कूनो नेशनल पार्क में अफ्रीकी चीता ‘गामिनी’ ने 6 शावकों को दिया जन्म

भोपाल (मध्य प्रदेश):- कूनो नेशनल पार्क में दक्षिण अफ्रीकी चीता ‘गामिनी’ ने पांच नहीं छह शावकों को जन्म दिया है। पांच शावकों के जन्म की खबर के एक हफ्ते बाद सोमवार को इसकी पुष्टि हुई है। वन विभाग को पहले 5 ही शावक दिखे थे, लेकिन एक और शावक निगरानी के दौरान नजर आया है। जिसकी तस्वीरें केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट (एक्स) पर पोस्ट की है। अब कूनो में 14 शावकों सहित चीतों की संख्या 27 हो गई है।

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव पर Tweet कर एक्स पर लिखा है कि गामिनी की विरासत आगे बढ़ी! खुशी का कोई अंत नहीं है, ये पांच नहीं, बल्कि छह शावक हैं। गामिनी से पांच शावकों के जन्म की खबर के एक हफ्ते बाद, अब यह पुष्टि हो गई है कि दक्षिण अफ्रीकी चीता गामिनी ने छह शावकों को जन्म दिया है, जो पहली बार मां बनने वाली मादा चीता के लिए एक तरह का रिकॉर्ड है। गामिनी के प्यारे छह शावकों के दृश्यों के साथ खुशी साझा कर रहा हूं।

बता दें कि नए साल के तीसरे दिन तीन जनवरी 2024 को कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता आशा ने चार शावकों को जन्म दिया था। कूनो प्रबंधन शावकों के वीडियो और फोटो जारी किए थे। इससे पहले 24 मार्च 2023 को मादा चीता ज्वाला ने चार शावकों को जन्म दिया, लेकिन उनमें से तीन की मौत हो गई थी। अभी एक जीवित है। अब कूनो में कुल 26 चीते (13 वयस्क और 13 शावक) हो गए हैं।

ऐसी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *