ईटानगर (अरूणाचल):- भाजपा ने आगामी अरुणाचल प्रदेश चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी की। सीएम पेमा खांडू मुक्तो (एसटी) विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।
वहीं उन्होंने 2 फरवरी को पहली सूची जारी की थी। पश्चिम बंगाल व अरुणाचल प्रदेश की एक-एक सीट पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। भारतीय जनता पार्टी ने अरुणाचल प्रदेश की लुमला सीट से त्सेरिंग ल्हामू को उम्मीदवार बनाया है। पश्चिम बंगाल की सागरदिघी से दिलीप साहा को प्रत्याशी घोषित किया गया था।