बेंगलुरु (कर्नाटक):- राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे विस्फोट मामले में कर्नाटक के बल्लारी से शब्बीर नाम के शख्स को हिरासत में लिया ।मामले में उसे अभी भी पूछताछ की जा रही है। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि क्या यह वही व्यक्ति है जो सीसीटीवी में कैद हुआ था।
टी नजीर के ISIS से जुड़े होने का शक है। उसने कथित तौर पर कैफे ब्लास्ट के लिए आतंकवादियों को उकसाया था। इससे पहले आरटी नगर और सुल्तानपालिया में ग्रेनेड की खरीद के मामले में रेड की गई थी।
इन छापों में गोलियां और ग्रेनेड्स बरामद हुए हैं। जुनैद नाम का शख्स रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट का मास्टरमाइंड माना जा रहा है। उसके खिलाफ हवाला लेनदेन के संबंध में पहले से ही मामला दर्ज है। NIA की टीम छानबीन के लिए बेंगलुरु सेंट्रल जेल भी गई थी।
तमिलनाडु के चेन्नई के रामनाथपुरम में शमशुद्दीन के घर पर भी रेड जारी है। NIA ने चेन्नई के सिद्दरपेट और बिडयार से 5 लोगों को हिरासत में लिया है। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।