नई दिल्ली:- कांग्रेस नेता और केरल के पूर्व मुख्यमंत्री के. करुणाकरण की बेटी पद्मजा वेणुगोपाल आज दिल्ली में भाजपा में शामिल होंगी। आम चुनाव होने के जैसे-जैसे समय पास आ रहे हैं। सभी पार्टियों में दल-बदल का खेल जारी है। बीजेपी जहां अपने आपको मजबूत करने में जुटी हुई है। वहीं, कांग्रेस को एक के बाद एक झटका मिल रहा है। भाजपा अपने ‘मिशन साउथ’ पर पूरी तरह फोकस है। इस बीच केरल के पूर्व मुख्यमंत्री के. करुणाकरण की बेटी पद्मजा वेणुगोपाल भी बीजेपी में शामिल हो चुकी हैं।
वहीं दूसरी ओर कलकत्ता उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति अभिजीत गंगोपाध्याय राज्य भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार, नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी और अन्य की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए।
बीजेपी में शामिल होने के बाद अभिजीत गंगोपाध्याय ने कहा, ” बीजेपी में जिस तरह से उन्होंने मेरा स्वागत किया है वह अभिभूत करने वाला है। हर कोई जानता है कि भ्रष्टाचार से लड़ना है। संदेशखाली की घटना बहुत ही बुरी घटना है। राज्य के नेता वहां गए हैं और उन्हें वहां पहुंचने से रोका गया है। इसके बावजूद वे वहां पहुंचे और महिलाओं के साथ खड़े हुए और भाजपा संदेशखाली में उत्पीड़ित लोगों का मुद्दा उठा रही है।”