Dastak Hindustan

पाकिस्तान में भीड़ ने महिला के साथ की शर्मनाक हरकत

इस्लामाबाद :- पाकिस्तान में लोकतंत्र की धज्जियां पहले ही उड़ रही हैं। यहां आम आदमी के अधिकारों की बात कहना बेमानी है। पहनावे, वाक अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर भी समाज में स्थिति बुरी है। पहनावे से जुड़ा ऐसा ही एक मामला सामने आया है। इसमें एक महिला को भीड़ के आक्रोश का सामना करना पड़ा। ये घटना लाहौर की है।

जानकारी के अनुसार लाहौर में एक महिला को एक पोशाक पहनना भारी पड़ गया। उस महिला ने यह नहीं सोचा होगा कि उसे अपने पहनावे की वजह से पुलिस थाने जाना पड़ेगा। दरअसल, शॉपिंग के लिए गई एक महिला मॉब लिंचिंग का शिकार हो गई। उसे अरबी प्रिंट वाली पोशाक पहनने पर वहां मौजूद लोगों ने घेर लिया।

जानिए क्या है पूरा मामला?

भीड़ ने यहां बैठी एक महिला को घेर लिया और यहां तक कि उसकी जान लेने की कोशिश की। लाहौर के अचरा बाजार में एक होटल में यह महिला खाना खाने के लिए आई थी। उस महिला की ड्रेस पर अरबी भाषा में प्रिंट था। वहां मौजूद कुछ लोगों ने इसे कुरान की आयत बताते हुए उस पर ईशनिंदा का अरोप मढ़ दिया।

फिर क्या था, देखते ही देखते वहां भीड़ इकट्ठा हो गई। महिला को चारों ओर से घेर लिया, जिस पर वह घबरा गई।

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *