Dastak Hindustan

अग्निपथ योजना वापस लेकर सेना में पक्की भर्ती दोबारा शुरू की जाए

नई दिल्ली:-  INLD प्रमुख नफे सिंह राठी की हत्या पर कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हु्ड्डा ने कहा,” हमारी मांग है कि अग्निपथ योजना वापस लेकर सेना में पक्की भर्ती दोबारा शुरू की जाए। कांग्रेस ने ‘जय जवान’ अभियान शुरू किया है। अगर कांग्रेस को देश में अवसर मिलेगा तो हम पक्की भर्ती फिर से शुरू कराएंगे।

आज देश के नौजवानों में सेना भर्ती को लेकर रुचि कम हो गई है, आखिर इसका जिम्मेदार कौन है? आप फौज पर राजनीति करके राष्ट्रहित की बात नहीं कर सकते हैं।

हमारी मांग:-

1. अग्निपथ योजना वापस ली जाए, पक्की भर्ती दोबारा शुरू की जाए।

2. सेना द्वारा चयनित किए गए लाखों नौजवानों को जॉइनिंग दी जाए।

देश में आज जवान और किसान दोनों का शोषण हो रहा है। इन्हीं किसानों के परिवारों के बच्चे हमारी फौज में जवान बनते हैं। लेकिन आज जवान और किसान दोनों की क्या स्थिति है, वह जंतर-मंतर और दिल्ली की सीमाओं पर दिख रहा है।

मुख्यमंत्री और राज्य के गृह मंत्री इसकी ज़िम्मेदारी लें। 10 साल की सरकार के बाद हरियाणा में इस तरह का जंगल राज क्यों स्थापित हुआ? ये अभी जांच का विषय है कि कौन इसमें शामिल हैं। ये राजनीतिक साजिश है या नहीं। जब तक पूरी जांच सामने नहीं आएगी, इस पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा। लेकिन हरियाणा में गैंगस्टर सक्रिय क्यों हो गए हैं।”

 

ऐसी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *