नई दिल्ली :- भारतीय मेंस हॉकी टीम FIH प्रो लीग में लगातार जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। पिछले 3 मैचों में स्पेन, नीदरलैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूट टीमों के खिलाफ ड्रॉ खेलने के बाद भारत ने शानदार जीत दर्ज की है। भारत ने रविवार, 25 फरवरी को ओडिशा के राउरकेला में खेले गए अपने आठवें मैच में आयरलैंड के खिलाफ जबरदस्त जीत हासिल की है। हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई वाली भारतीय मेंस हॉकी टीम ने अपने से कम रैंकिंग की टीम आयरलैंड को 4-0 से हराकर FIH प्रो लीग 2023-24 के घरेलू चरण का जीत के साथ अंत किया।
भारत की तरफ से नीलकांत शर्मा (14वें मिनट), आकाशदीप सिंह (15वें), गुरजंत सिंह (38वें) और जुगराज सिंह (60वें) ने गोल किए। नीलकांत और जुगराज ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल किए, जबकि आकाशदीप और गुरजंत ने फील्ड गोल दागे। भारत ने शुरू से लेकर आखिर तक मैच में दबदबा बनाए रखा और हाफ टाइम में वो 2-0 से आगे था।