Dastak Hindustan

संदेशखाली की महिलाओं को बहुत बुरी तरह से प्रताड़ित किया जा रहा- रेखा शर्मा

कोलकाता (पश्चिम बंगाल):- राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा, “संदेशखाली की महिलाओं को बहुत बुरी तरह से प्रताड़ित किया जा रहा है। महिलाओं का कहना है कि हमें समाज और पुलिस का डर है। बहुत बुरी हालत है। मेरे सामने महिलाएं रो रही हैं। मुझे नहीं लगता कि राष्ट्रपति शासन के बिना कुछ हो पाएगा। पुलिस से भी डर है। आज मैं अपने संरक्षण में महिलाओं को लेकर आई हूं।”

अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा,” मैं चाहती हूं कि पीड़ित मुझसे बात करें, राष्ट्रीय महिला आयोग उनके साथ खड़ा है। हम पीड़ितों की हर शिकायत पर कार्रवाई करेंगे। पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती, उल्टे पीड़ित के रिश्तेदारों को ही गिरफ्तार करती है। यह स्थिति सिर्फ संदेशखाली की नहीं बल्कि पूरे राज्य की है। मैं यह रिपोर्ट राष्ट्रपति को सौंपूंगी और वे आगे की कार्रवाई करेंगी। शेख शाहजहां की गिरफ्तारी नहीं होने से महिलाएं डरी हुई हैं, हमें शेख शाहजहां की गिरफ्तारी के लिए दबाव बनाने की जरूरत है।”

हम न्यूनतम 72 घंटे का धरना प्रदर्शन करेंगे

पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांता मजूमदार ने कहा, “आगामी दिनों में शेख शाहजहां की गिरफ्तारी के लिए हम न्यूनतम 72 घंटे का धरना प्रदर्शन करेंगे। इसकी संभावित तिथि 22 फरवरी है।”

हमारा संदेशखाली में रहना बहुत मुश्किल होता जा रहा

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में रहने वाली एक महिला ने कहा, “हमारा संदेशखाली में रहना बहुत मुश्किल होता जा रहा है। उत्तम सरदार, शिबू हजरा ये लोग गिरफ्तार हुए हैं लेकिन इन्हें सजा नहीं हुई है, इन्हें और शहाजहां शेख को सज़ा होनी चाहिए। हम सम्मान के साथ रहना चाहते हैं। एक महिला मुख्यमंत्री होते हुए वे(ममता बनर्जी) हमारा दुख नहीं समझ पा रही। हमें लगा था कि वे हमसे बात करने आएंगी, हमारी ओर से बोलेंगी लेकिन जिनलोगों ने हम पर हमला किया वे उनकी तरफ से बोल रही हैं।”

वहीं दूसरी महिला ने ममता बनर्जी के बारे में क्या बोले, उन्होंने हमारी सुध नहीं ली, हमसे मिली नहीं। उनके बारे में क्या कहें, वे खुद भी एक महिला हैं और हम भी महिला हैं ऐसे में अगर वे हमारे पास न आएं तो सोचिए हमारी क्या दशा होगी।”

ऐसी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *