कोलकाता (पश्चिम बंगाल):- असम के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ पश्चिम बंगाल के अंदर एंट्री कर चुकी है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र लिखकर राज्य से गुजरने वाली ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ को सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए उचित अधिकारियों को निर्देश जारी करने को कहा है।
कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने यह पत्र सीएम ममता को पत्र उसे वक्त लिखा। जब भारत जोड़ो न्याय यात्रा को पश्चिम बंगाल में दाखिल होने के बाद प्रशासनिक बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है। राज्य में बड़ी प्रशासनिक बाधाओं की आशंका के चलते रैली के कार्यक्रम में बदलाव की खबर भी सामने आई थी।
जैसे ही राहुल गांधी के नेतृत्व में न्याय यात्रा पश्चिम बंगाल के कूच बिहार जिले के तुफानगंज उपखंड के बशीरहाट में राज्य में दाखिल हुई। वैसे ही इसमें प्रशासनिक बाधाएं आनी शुरू हो गई।