Dastak Hindustan

नीतीश कुमार भारतीय जनता पार्टी के साथ बनाने जा रहे हैं सरकार हुआ तय

पटना (बिहार):- बिहार में सियासी उठा पटक के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) की ‘महागठबंधन’ छोड़कर कर भारतीय जनता पार्टी के साथ सरकार बनाने जा रहे हैं। हमारे साथ कांग्रेस के भी साथी आएंगे। गोपालपुर के जदयू विधायक एवं सचेतक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल ने शनिवार काे यह बातें साझा की है। विधायक मंडल ने एक सवाल पर कहा,” नीतीश कुमार तो भाजपा के साथ नहीं जाने की बात कही थी क्या हुआ। उनका जवाब था कि हमारे नेता क्या करते।”

जिस इंडिया गठबंधन की नींव उन्होंने रखी। उसमें नीतीश कुमार को कोई पूछ नहीं रहा था। बात तो प्रधानमंत्री प्रत्याशी तक बनाने की थी लेकिन संयोजक तक बनाने में कांग्रेस नेतृत्व कतरा रहा था। जिस खड़गे को कोई जानता नहीं था उसे आगे किया गया। ऐसे में नीतीश कुमार क्या करते। भाजपा के साथ जाना जरूरी समझा। विधायक गोपाल मंडल ने कहा,” उन्हें भी पटना बुलाया गया है। जदयू-भाजपा जब एक हो जाएंगे तो कैसा खतरा। सरकार बेहतर चलेगी।”

वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, ”मुझे JDU के INDIA गठबंधन से बाहर निकलने की कोई जानकारी नहीं है। उनके मन में क्या है यह स्पष्ट नहीं है। मैं कल देहरादून जा रहा हूं। फिर दिल्ली जाऊंगा। मैं पूरी जानकारी लूंगा और फिर आपको बताऊंगा। देखते हैं क्या होगा। हमारा प्रयास सभी को एकजुट करना है। मैंने ममता बनर्जी, लालू प्रसाद यादव और सीताराम येचुरी से बात की है। अगर हम एकजुट हो जाएं तो हम अच्छी लड़ाई लड़ेंगे और INDIA गठबंधन सफल होगा। जो लोग लोकतंत्र को बचाने में रुचि रखते हैं वे अपना मन नहीं बदलेंगे और हमारे साथ रहेंगे।”

ऐसी ही अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *