Dastak Hindustan

मुंबई में सिलेंडर फटने से गिरा मकान छः लोग घायल

मुंबई (महाराष्ट्र):- बीएमसी के एक अधिकारी ने बुधवार को कहा कि मुंबई के चेंबूर इलाके में सिलेंडर विस्फोट के कारण घर ढहने की घटना सामने आई है। मुंबई के गोवंडी स्थित शताबी हॉस्पिटल के मेडिकल ऑफिसर डॉ. केदार के मुताबिक छह लोगों के घायल होने की खबर है।

बताया जा रहा है कि जिन घायलों का इलाज चल रहा है उनकी हालत स्थिर है। घायलों की पहचान विकास अंभोरे (50)अशोक अंभोरे (27) सविता अंभोरे (47) रोहित अंभोरे (29) राहुल कांबले (35) और पार्थ सिंह (21) के रूप में हुई है।

बीएमसी के एक अधिकारी ने कहा कि ग्यारह लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। अधिकारी ने बताया कि घायल लोगों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है।

बीएमसी के एक अधिकारी ने कहा मुंबई के चेंबूर इलाके में सिलेंडर विस्फोट के कारण एक घर ढहने के की घटना सामने आई है। अब तक 11 लोगों को सुरक्षित बचाया गया है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

इसी तरह की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

 

 

 

 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *