दिल्ली:- भाजपा नेता मनोज तिवारी और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कालिंदी कुंज स्थित यमुना घाट का दौरा किया। भाजपा नेता मनोज तिवारी ने कहा, “छठ का त्योहार आ रहा है और छठ की आस्था ऐसी है कि महिलाएं जल में डुबकी लगाती हैं लेकिन डुबकी लगाने वाले जल को अरविंद केजरीवाल ने जहरीला बना दिया है।
हमने आज उसका निरीक्षण किया। यह बहुत बड़े अपराध की निशानी है, हम उच्च प्राधिकारी को यह सब बताएंगे और सुप्रीम कोर्ट से भी निवेदन करेंगे कि इसका संज्ञान लें।”
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, “अरविंद केजरीवाल ने यमुना मां की हत्या की है… यह इतनी खतरनाक स्थिति में है कि अगर कोई इसमें हाथ डाले तो उसे बीमारी हो जाए। छठ के दौरान जब लोग इसमें स्नान करेंगे तो उनके साथ क्या होगा? अरविंद केजरीवाल के खिलाफ आपराधिक मुकदमा होना चाहिए।”
यमुना नदी में इससे पहले भी जहरीले झाग बनते रहे हैं। सरकार के सामने यमुना साफ करने का मामला काफी सालों में यथास्थिति में है। विपक्षी दल ने केजरीवाल सरकार पर निशाना साधा।