Dastak Hindustan

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में मोर का पंख रखने से आती है खुशहाली

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर पर मोर का पंख रखने से आती है खुशहाली। भगवान कृष्ण ही नहीं बल्कि भगवान गणेश, कार्तिकेय और इंद्रदेव को भी मोर पंख काफी प्रिय है। इसके साथ ही मोरपंख माता लक्ष्मी और सरस्वती जी से भी संबंधित है। वेद शास्त्रों में ही नहीं बल्कि वास्तु शास्त्र में भी घर में मोर पंख रखने के चमत्कारी फायदों के बारे में बताया गया है। वास्तु के अनुसार घर में मोर पंख रखने से धन धान्य की बढ़ोत्तरी के साथ कई तरह के दोषों से छुटकारा मिलता है। जानिए मोरपंख से संबंधित वास्तु शास्त्र के किन नियमों का पालन करना बेहद जरूरी।

तिजोरी में रखे मोर पंख होगा लाभ

वास्तु शास्त्र के अनुसार, आर्थिक स्थिति को मजबूत रखने के लिए मोर पंख को दक्षिण दिशा में तिजोरी के अंदर खड़े करके रखें। ऐसा करने से कभी भी धन की कमी नहीं होगी।

मोर के पंख को घर की पूर्व दिशा में रखें दूर होगा राहु दोष

कुंडली से राहु दोष को कम करने के लिए मोरपंख को घर की पूर्व या फिर उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर रखना शुभ होगा।

स्टडी टेबल पर रखे मोर पंख

बच्चों के कमरे में स्टडी टेबल के पास एक या दो मोरपंख लगाने से उनकी पढ़ाई और कला के क्षमता पर सुधार होगा। क्योंकि मोरपंख भगवान कार्तिकेय और ज्ञान की देवी सरस्वती से संबंधित है।

लिविंग रूम में रखे मोर का पंख

पारिवारिक कलह से छुटकारा पाने के लिए अपने लिविंग रूम की पूर्व में स्थित दीवार पर सात मोरपंखों का गुच्छा रखें। ऐसा करने से परिवार के सदस्यों के बीच मिठास बढ़ेगी और घर में सुख शांति रहेगी।

बेडरूम में रखे मोर का पंख दांपत्य जीवन में आएगी खुशहाली

वास्तु शास्त्र के अनुसार, दांपत्य जीवन में खुशियां लाने के लिए भी मोरपंख का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए बेडरूम में 2 मोरपंख रख दें। इसे आप दीवार में भी लगा सकते हैं। इससे आपका रिश्ता और भी ज्यादा मजबूत होगा।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, भगवान कार्तिकेय का वाहन मोर है। ऐसे में मोरपंख को काफी शुभ माना जाता है। घर से निगेटिव एनर्जी बाहर करने के लिए घर में मोरपंख जरूर रखना चाहिए।

इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *