सोनभद्र से विवेक मिश्रा/रामेश्वर सोनी की स्पेशल रिपोर्ट
सोनभद्र (उत्तर प्रदेश):– प्रकाश सिंह प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रॉबर्ट्स गंज सोनभद्र के निर्देशन में आज दिनांक 29/09/2023को डायट पर जनपद स्तरीय श्रुत लेख एव स्पेल बी प्रतियोगिता आयोजित किया गया। बताते चलें कि यह प्रतियोगिता दो स्तर पर हुई एक कंपोजिट विद्यालय स्तर व दूसरी उच्च प्राथमिक विद्यालय एवं प्राथमिक विद्यालय स्तर इस प्रतियोगिता में घोरावल विकासखंड के बच्चों ने अपना परचम लहराया।
कंपोजिट विद्यालय स्तर पर प्राथमिक संवर्ग में कम्पोजिट विद्यालय घोरावल की छात्रा कुमारी सादिया बानो ने जिले में प्रथम स्थान एवं प्राथमिक स्तर पर प्राथमिक विद्यालय दीवां का छात्र अभिषेक कुमार राव द्वितीय स्थान पर रहे। उच्च प्राथमिक स्तर पर उच्च प्राथमिक विद्यालय ढुटेर का छात्र सूर्यकांत विश्वकर्मा प्रथम स्थान पर रहे।
बच्चों को पुरस्कार का वितरण डायट प्राचार्य प्रकाश सिंह ने किया। इस अवसर पर विनोद कुमार (एस. आर. जी.)व संजय मिश्रा (एस.आर.जी.) एवं विद्यालय के शिक्षक यतिनन्दन, शिवप्रसाद, राजकुमार उपस्थित रहे। खण्ड शिक्षा अधिकारी घोरावल अशोक कुमार सिंह एवं अखिलेश कुमार सिंह (ए.आर.पी.) अविनाश चंद्र शुक्ल ( ए. आर. पी.) , दीनबंधु त्रिपाठी (ए. आर.पी.) ,मिथिलेश द्विवेदी(ए.आर.पी.) धर्मराज सिंह(ए. आर. पी.) ने इस उपलब्धि के लिए छात्रों एवं शिक्षकों को बधाई दी और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए कामना की।