किचन में स्टील और स्टेनलेस स्टील के बर्तनों का सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता है। लेकिन हर घर में तांबे के बर्तन देखने को जरूर मिल जाएंगें। पहले के जमाने में तांबे के बर्तनों का इस्तेमाल ज्यादा होता था। पहले के जमाने में तांबे की थाली में ही खाना परोस जाता था। गांव में आज भी तांबे के बर्तनों का इस्तेमाल होता है। तांबे के बर्तनों को इंसान के शरीर के लिए लाभकारी माना गया है।
तांबे के बर्तन में पानी पीने के फायदे के बारे में तो आपको पता ही होगा। वहीं, तांबे के बर्तन में खाना खाने से शरीर के रोग दूर होते हैं। लेकिन तांबे के बर्तनों को संभालकर रखना पड़ता हैं, नहीं तो यह काले पड़ने लगते हैं। समय के साथ-साथ तांबे के बर्तनों के रंग में भी बदलाव आने लगते हैं और यह काले दिखने लगते हैं। लेकिन आप इन बर्तनों की अच्छे से साफ-सफाई करके और देखभाल करके इनको लम्बे समय तक नए जैसा रख सकती हैं।
तांबे के बर्तनों को इमली से साफ
तांबे के बर्तनों को साफ करने के लिए पक्की इमली का करें इस्तेमाल। सबसे पहले इमली को आधे घंटे के लिए एक कप पानी में भिगोकर रखें। जब ये थोड़ी गल जाएं तो इसे पानी में ही मसल लें। अब बर्तन साफ करने वाले स्क्रबर से इस इमली पानी को बर्तन के चारों और लगाएं और इसे दो मिनट के लिए छोड़ दें।
अब स्क्रबर से इसे अच्छे से रगड़ें। जहां पर बर्तन ज्यादा गंदा दिख रहा है वहां पर इमली का पानी स्क्रबर से लगाएं दोबारा रगड़ें। ज्यादा गंदे बर्तनों पर गीली इमली का पल्प लगाकर फिर उसे साफ करें। इमली के पानी से तांबे के बर्तन चमक जाएंगे।
* गंदे तांबे के बर्तन को साफ करने के लिए सफेद विनेगर का इस्तेमाल कर सकती हैं। पानी में सफेद विनेगर डालकर इसे कई घंटों तक उबलने दें। फिर साबुन और पानी के साथ इसे खो लें। बर्तन बिल्कुल साफ और चमकदार हो जाएंगे।
* तांबे के बर्तनों को नमक और सिरके के घोल से साफ करने पर भी ये चमकने लगेंगे। इसके लिए सिरके और नमक को बराबर मात्रा मिलाकर इनका घोल तैयार कर लें। नमक और सिरके के घोल को बर्तनों पर अच्छे से रगड़ें, जब तक की इसमें से चिपचिपापन ना निकल जाएं।
* आटे, सिरके और नमक से भी आप तांबे के बर्तनों को चमका सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले नमक और सिरका मिक्स करें। अब इस मिक्स में आटा मिला कर पेस्ट तैयार कर लें। फिर इस पेस्ट को बर्तन पर रगड़ें और कुछ देर के लिए छोड़ दें। अब इन बर्तनों को गर्म पानी से धो लें।
* तांबे के बर्तनों को साफ करने के नींबू का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए तांबे के बर्तन पर नींबू की स्लाइस रगड़े और फिर उसे साफ पानी से धो लें। तांबे के बर्तन चमकने लगेंगे।
* तांबे के बर्तनों को नमक और नींबू के पानी से भी धो सकती हैं। इसके लिए आधे कटे नींबु पर नमक लगाकर उसे तांबे के बर्तन पर रगड़ें। या फिर नमक और नींबु के रस को मिलाकर पेस्ट बना लें और उसे तांबे के बर्तन के ऊपर पेस्ट जैसा लगा दें और फिर इस बर्तन को गर्म पानी से साफ करें।