महाराष्ट्र: मुंबई में तेज़ बारिश होने के बाद मोदक सागर झील का पानी ओवरफ्लो हो रहा है। पिछले दस दिन से झील क्षेत्रों में हो रही झमाझम बारिश से झीलों के जलस्तर में वृद्धि हुई है। मंगलवार को सुबह 6 बजे तक मुंबई को पानी की आपूर्ति करने वाली सातों झीलों में कुल क्षमता का 50.32 प्रतिशत पानी का स्टॉक जमा हो गया था। बीएमसी इस स्टॉक से मुंबईकरों को अगले साल 10 जून तक पानी की आपूर्ति कर सकती है। मुंबई को अपर वैतरणा, मोडक सागर, तानसा, मध्य वैतरणा, भातसा, विहार और तुलसी झील से 3850 एमएलडी पानी की आपूर्ति प्रतिदिन होता है। मंगलवार को इन सभी झीलों में 7.28 लाख एमएलडी पानी जमा हो गया था।