लखनऊ:- लोकसभा चुनाव की उत्तर प्रदेश की 80 सीटों पर मतगणना प्रात: 08 बजे से जारी हो गई है। शुरूआती रूझानों में भारतीय जनता पार्टी आगे है। उत्तर प्रदेश के महत्वपूर्ण सीटों में वाराणसी लोकसभा से अजय राय, लखनऊ से राजनाथ सिंह, अमेठी से किशोरी लाल शर्मा, फैजाबाद से लल्लू सिंह और गाजियाबाद से अतुल गर्ग आगे चल रहे हैं।
वहीं प्रशासन ने मतगणना स्थलों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया हुआ है। मतगणना स्थलों पर 93 हजार से अधिक पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को लगाया गया है। पुलिस की सोशल मीडिया टीम निरन्तर निगरानी कर रही है। प्रदेश के सभी मतगणना स्थल सीसीटीवी कैमरे से लैस किये गये हैं। वहीं संवेदनशील मतगणना स्थलों पर विशेष निगरानी की जा रही है।
अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें