मुम्बई:- स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी ने अपनी मेकअप आर्टिस्ट महजबीन कोटवाला से दूसरा निकाह किया है हालांकि, इस पर एक्टर की ओर से अभी तक कोई रिएक्शन सामने नहीं आया। हालांकि, इसी बीच उनकी और महजबीन कोटवाला की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है। इसमें दोनों को साथ में केक काटते हुए देखा गया।
सोशल मीडिया पर सामने आई फोटोज में रूमर्ड न्यूली वेड कपल केक काटता नजर आ रहा है। इस दौरान महजबीन को लैवेंडर कलर का शरारा सूट पहने देखा जा सकता है। इसमें वो बला की खूबसूरत लगीं। साथ ही गले में नेकलेस, खुले बाल और मिनिमल मेकअप के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया है। उनकी स्माइल खूबसूरती में चार चांद लगा रही है। इसके साथ ही मुनव्वर की बात की जाए तो वो व्हाइट शर्ट और पैंट में कैजुअल नजर आए। फोटोज में दोनों की जोड़ी देखते ही बन रही है।
अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें